Hindi News / news / रातभर हुई बारिश से राजधानी पानी-पानी, पटना के ज्यादातर इलाकों में जलजमाव से...

रातभर हुई बारिश से राजधानी पानी-पानी, पटना के ज्यादातर इलाकों में जलजमाव से लोग बेहाल

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 18, 2019, 5:54:21 PM

रातभर हुई बारिश से राजधानी पानी-पानी, पटना के ज्यादातर इलाकों में जलजमाव से लोग बेहाल

- फ़ोटो

PATNA : मंगलवार से लेकर बुधवार की रात तक हुई लगातार बारिश ने राजधानी को पानी-पानी कर दिया है। तेज बारिश की वजह से पटना के ज्यादातर इलाकों में जलजमाव का संकट पैदा हो गया है। लोगों को बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण पटना नगर निगम ने राहत की सांस ली थी लेकिन पिछले 24 घंटे में हुई बारिश ने एक बार फिर से निगम की पेशानी पर बल ला दिए हैं। जलजमाव से निपटने के निगम के सारे दावे धराशाई हो गए हैं। भारी बारिश से पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, पटेल नगर लोहानीपुर जैसे इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन इलाकों के ज्यादातर मुहल्लों मेरं घुटने भर पानी जमा है। जलजमाव वाले इलाकों से पानी निकालना निगम के लिए इसलिए भी चुनौती बन गया है क्योंकि पहले से ही सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं।