1st Bihar Published by: Updated Mar 08, 2021, 10:39:19 AM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नल जल योजना को लेकर कड़ा रुख अख्तियार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर गोपालगंज जिले में निर्माण के समय पानी भरते ही टावर पर रखी पानी की दो टंकियां जमीन पर गिरकर धराशाई हो गई. यह पूरा गोपालगंज जिले के बरौली के देवापुर वार्ड नम्बर 6 का बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि करीब 13 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण करवाया जा रहा था लेकिन निर्माण के समय जब उसमें पानी भरा गया तो टावर पर रखी दो टंकियां धड़ाम से नीचे गिर पड़ी और धराशाई हो गई. इस घटना का वीडियो किसी ने बना लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण कार्य के कारण यह टंकी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी. इधर पानी टंकी गिरने की घटना के बाद लोगों को पीने के पानी के लिए लंबे दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है. पानी टंकी धराशायी होने की सूचना मिलते ही प्रशासन भी मामले की जांच में जुट गया है साथ ही पीएचईडी विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.