1st Bihar Published by: JITENDRA Updated Jun 28, 2021, 9:29:02 AM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: नहाने के दौरान 13 वर्षीय छात्र की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान वार्ड 17 समसा निवासी पंकज ठाकुर के 13 वर्षीय पुत्र आयुष के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों ने बताया कि पांच बच्चे एक साथ नहाने के लिए लेबरा बहियार गये हुए थे। तभी उसी दौरान गहरे पानी में डूबने से आयुष की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया और आनन-फानन में उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक का चाचा संतोष ने बताया कि उनका भतीजा आयुष राजकीयकृत मध्य विद्यालय समसा में सातवीं कक्षा का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही नावकोठी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।