ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

बिहार : पंचायत के दबाव में आकर नाबालिग रेप पीड़िता ने खाया जहर, केस वापस लेने की दे रहे थे धमकी

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, पंचों के दबाव में आकर नाबालिग रेप पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. गंभीर

बिहार : पंचायत के दबाव में आकर नाबालिग रेप पीड़िता ने खाया जहर, केस वापस लेने की दे रहे थे धमकी
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, पंचों के दबाव में आकर नाबालिग रेप पीड़िता ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. गंभीर स्थिति में उसे DMCH में भर्ती कराया गया है. बता दें कि छह माह पहले नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था. इस मामले में आरोपित के खिलाफ कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. आरोपित फिलहाल जेल में है. इसी मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलायी गयी थी. इसमें पीड़िता और उसके परिवार के सदस्यों पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था.


पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि दुष्‍कर्म मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलायी गयी थी. इस दौरान पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था. ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गयी. इसी डर से उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. 


इधर मामले की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई है. मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया गया है.