ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पंचायत चुनाव में नहीं दिया वोट तो किसान को मारी गोली, पुलिस कर रही जांच

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद होता जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो अब राज्य में अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम नहीं दे रहे हो। अब रात तो रात दिन में भी अ

पंचायत चुनाव में नहीं दिया वोट तो किसान को मारी गोली, पुलिस कर रही जांच
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का हौसला काफी बुलंद होता जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन हो अब राज्य में अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम नहीं दे रहे हो। अब रात तो रात दिन में भी अपराधी खुलेआम गोलीबार कर रहे हैं। इधर, इस तरह की घटना से सरकार और पुलिस प्रसाशन पर भी सवाल उतने शुरू हो गए हैं। जिसके बाद इसको लेकर पुलिस बल द्वारा भी बैठक कर नई योजनाएं बनानी शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है।  यहां अपराधियों ने एक किसान को गोली मार दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने नाव से जा रहे एक किसान को गोली मार दी है। जिससे यह किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद इसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर छितरौर गंगा घाट किनारे की है। यहां एक 35 वर्षीय किसान नवनीत सिंह उर्फ पत्थर सिंह को गोली मार दी गई है। 


बताया जा रहा है कि, किसान अपने पशु के लिए चारा लाने गंगा घाट किनारे पहुंचा था और नाव पर सवार हुआ थी तभी अपराधियों द्वारा उसे गोली मर दी गई। वहीं, इस घटना को लेकर  घायल नवनीत सिंह ने बताया कि पिछले साल हुए पंचायत चुनाव में उसने अपने वर्तमान ग्राम पंचायत की मुखिया को वोट नहीं दिया था, इसी कारण मुखिया पति सह कुख्यात बदमाश रंजन सिंह और उसके साथियों द्वारा गंगा घाट किनारे गोली मारी गई है। फिलहाल इसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा ह। 


वहीं, इस घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को भी दी गई है। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि घायल किसान द्वारा दिए गए बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।  फिलहाल किसान सही बोल रहा है या नहीं इस मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में कुछ बोला जा सकता है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता