1st Bihar Published by: Updated Nov 27, 2019, 12:28:02 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में महिलाओं की तरफ से पंचायत लगाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिलाओं ने ही पंचायत बैठाई फिर भरी पंचायत में एक महिला ने ही दूसरी महिला की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. महिला रो-रोकर मदद की गुहार लगाती है, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की.
महिला की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बोचहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. दरअसल ये पूरा मामला एक पति की बेवफाई का है. एक ही युवक ने दो महिलाओं से शादी कर ली. पहली पत्नी ने जब अपने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो वह आगबबूला हो गई. जिसके बाद उसने गांव में पंचायत बुलाई.
भरी पंचायत में पहली पत्नी ने अपने पति की दूसरी बीवी बेरहमी से पिटाई कर दी. महिला बार-बार लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसकी कोई मदद नहीं की. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया. वहीं पिटाई से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस मामले में सिटी एसपी ने कहा है कि किसी की भी पिटाई करना गैरकानूनी है. मामले में छानबीन कर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.