ब्रेकिंग
Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था

आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांच

Bihar News: राजद नेता एवं व्यवसायी अरुण गुप्ता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग ने एक साथ सर्वे कर जीएसटी रिटर्न, स्टॉक रजिस्टर, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेजों की जांच की। विभाग ने जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सीवान के राजद नेता एवं व्यवसायी अरुण गुप्ता के चार ठिकानों पर रविवार को सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने एक साथ सर्वे की कार्रवाई की। विभाग की अलग-अलग टीमें विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संबंधित परिसरों में पहुंचीं तथा कर संबंधी दस्तावेज, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, बिल और अन्य कारोबारी अभिलेखों की गहन जांच की।


सर्वे के दौरान हरदिया मोड़ स्थित वीआईपी मॉल, मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा बाजार स्थित वीआईपी प्रतिष्ठान, पचरूखी थाना क्षेत्र के उम्मेद पैलेस सह रेस्टोरेंट समेत अन्य ठिकानों पर जांच की गई। अधिकारियों ने जीएसटी रिटर्न, स्टॉक रजिस्टर, कंप्यूटर में उपलब्ध डिजिटल रिकॉर्ड तथा वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों का मिलान किया। टीम ने जांच के लिए आवश्यक दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनकी पड़ताल शुरू कर दी है।


हालांकि, सर्वे के दौरान किसी प्रकार की कर चोरी या अनियमितता की पुष्टि अथवा किसी जब्ती को लेकर सेल्स टैक्स विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। सर्वे की रिपोर्ट और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। जांच पूरी होने तक विभाग ने विस्तृत टिप्पणी करने से इनकार किया है।


इधर, सर्वे की सूचना मिलते ही संबंधित परिसरों के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक और कारोबारी हलकों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। फिलहाल, विभाग सर्वे के दौरान जुटाए गए दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड का परीक्षण कर रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किसी प्रकार की कर अनियमितता मिली है या नहीं और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता