ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पंचायत का तालिबानी फरमान, 25-25 ट्रैक्टर गिट्टी-बालू ढोने की सुनायी सजा

NALANDA: नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में एक मुखिया के तुगलगी फरमान सुनाया। तालिबानी फरमान को पूरा करने के बाद भी दोनों युवकों की पिटाई की गयी। जिसके बाद दोनों को इलाज

पंचायत का तालिबानी फरमान, 25-25 ट्रैक्टर गिट्टी-बालू ढोने की सुनायी सजा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में एक मुखिया के तुगलगी फरमान सुनाया। तालिबानी फरमान को पूरा करने के बाद भी दोनों युवकों की पिटाई की गयी। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। घायल मोनू और नारों ने बताया की वह मकनपुर गांव का रहने वाला है। 


शाम में घर जाने के दौरान नाली में गिर गया था जिसके कारण गांव के मुखिया को गाली दिया था। सुबह मुखिया पति शेखर द्वारा गांव में पंचायत बुलायी गयी। जहां दोनों को सजा के तौर पर 25 ट्रैक्टर में गिट्टी और 25 ट्रैक्टर में बालू लोड करने का सजा सुनायी गयी। जिसे दोनों ने स्वीकार किया और गिट्टी और बालू लोड करने लगा। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई की सूचना पाकर घरवाले मौके पर पहुंचे और दोनों को वहां से निकाल कर इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले गये। जहां दोनों का इलाज कराया जा रहा है। 


इस मामले में मकनपुर के मुखिया पति शेखर कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दोनों लोहे का सामान चोरी कर रहा था उसी दौरान उनके गार्ड द्वारा रंगे हाथ पकड़ लिया था उसी खुनस में गाली-गलौज कर रहा था। जिसके बाद दोनों को बुलाया गया और गिट्टी बालू लोड करने का फैसला सुनाया गया। इसी दौरान दूसरे गांव से आए लोगों ने मारपीट किया और आरोप हम लोगों पर लगा दिया।