ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : पंचायत चुनाव से पहले खूनी खेल, मुखिया के पति और भांजे को गोलियों से भूना

NAWADA : बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले चरण के लिए उम्मीदवारों का नामांकन भी शुरू हो गया है. इधर अपराधियों ने भी खूनी खेल शुरू कर दिया है. ताजा मामला नवादा

बिहार : पंचायत चुनाव से पहले खूनी खेल, मुखिया के पति और भांजे को गोलियों से भूना
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले चरण के लिए उम्मीदवारों का नामांकन भी शुरू हो गया है. इधर अपराधियों ने भी खूनी खेल शुरू कर दिया है. ताजा मामला नवादा जिले का है जहां अपराधियों ने मुखिया पति और उनके भांजे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते हुए भाग निकले. 


घटना कादरगंज थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार, ओहारी पंचायत के मुखिया पति अवधेश महतो अपने भांजे प्रदीप कुमार के साथ घर के बाहर बैठे थे तभी हथियार से लैस 6 अपराधी आ धमके. अपराधियों ने दोनों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. गोली लगने से दोनों जमीन पर गिर गए. इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भाग गए.


अवधेश के दाहिने जांघ और प्रदीप के सीने में गोली लगी. परिजन दोनों को आनन-फानन में नवादा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. प्रदीप की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. अवधेश का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उन्होंने कहा कि घटना को चुनावी रंजीश के चलते अंजाम दिया गया है. गोली चलाने वालों को वह पहचानते हैं. 


मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि ओहारी पंचायत की मुखिया अनीता कुमारी के पति अवधेश महतो को गोली लगी है. इनके भांजे प्रदीप को भी गोली लगी है. प्रदीप को पीएमसीएच रेफर किया गया है. अवधेश का कहना है कि चुनावी रंजीश में उन्हें गोली मारी गई है. इन्होंने अभी आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है. अभी फर्द बयान नहीं हुआ है. फर्द बयान के बाद आरोपियों के नाम सामने आएंगे.

टैग्स