ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

पांच लाख रुपए नहीं देने पर महिला की हत्या, पति और देवर हुआ गिरफ्तार

BEGUSARAI : बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर कि तरफ बढ़ रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन रहा हो जिस दिन हत्या, लूट कि खबरें नहीं आई हो। इसी कड़ी में अब एक मामला ब

पांच लाख रुपए नहीं देने पर महिला की हत्या, पति और देवर हुआ गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर कि तरफ बढ़ रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन रहा हो जिस दिन हत्या, लूट कि खबरें नहीं आई हो।  इसी कड़ी में अब एक मामला बेगुसराय से जुड़ा हुआ सामने आया है। यहां एक महिला की संदिग्ध अवस्था में ससुराल में मौत हो गई।


 दरअसल, बिहार के बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में ससुराल में मौत हो गई। जिसके बाद महिला के मायके वालों ने ₹5 लाख रुपए नहीं देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप के बाद पुलिस ने महिला के पति और देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह घटना छौराही थाना क्षेत्र के बड़ी जाना गांव की है। 


बताया जाता है कि बड़ी जाना गांव निवासी मोहम्मद अफरोज की पत्नी सामना खातून की बुधवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर मायके वाले पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों का आरोप है कि मृतिका की बेटी की शादी 7 नवंबर को हुई थी उस शादी के लिए ससुराल वाले मायके से ₹5 लाख रुपए लाने के लिए दबाव बना रहे थे और प्रताड़ित कर रहे थे। इसी को लेकर उसकी हत्या कर दी है।


इधर, इस घटना के बाद फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।  हालांकिअभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की हत्या कैसे की गई है लेकिन मायके वालों का आरोप है इसके शरीर पर घसीटने के निशान हैं और रुपया को लेकर पहले भी प्रताड़ित किया गया था और इसीलिए उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि उसकी हत्या कैसे की गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता