1st Bihar Published by: Updated Mar 05, 2020, 9:36:34 AM
- फ़ोटो
PATNA: जिला पार्षद रंजन यादव को पालीगंज पुलिस ने एसडीओ आवास के पास से शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मेडिकल चेकअप के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है.
पालीगंज थाना प्रभारी थाना प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जिला पार्षद रंजन यादव शराब के नशे में चूर होकर बाज़ार में टहल रहे है. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि रंजन यादव के मेडिकल चेकअप में शराब का पीने की पुष्टि हुई है. जिसे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है.
इसके गिरफ्तारी की सूचना वाली खबर आसपास इलाके में तेजी से फैल गई और उनके समर्थकों द्वारा थाना छुड़वाने और मामला सुलझाने का भरपूर प्रयास किया गया. लेकिन वे लोग असफल रहे. पुलिस के इस करवाई से इलाके के सभी शराबियों में हड़कंप मचा दिया है.