ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

पालीगंज में व्यवसायी को मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ताजा मामला पटना के पालीगंज का है जहां अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी है। घटना खीरी मोड़ थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव की है जहां अ

पालीगंज में व्यवसायी को मारी गोली, गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ताजा मामला पटना के पालीगंज का है जहां अपराधियों ने एक व्यवसायी को गोली मार दी है। घटना खीरी मोड़ थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव की है जहां अपराधियों ने एक व्यवसायी को निशाना बनाया है। गोली पेट में मारने के बाद अपराधी मौके से हथियार लहराते फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को इलाज के लिए पालीगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार निरखपुर गांव निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार जिनकी गौसगंज में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान हैं वे रविवार की शाम अपनी दुकान को बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक से आ रहे दो अपराधियों ने गोली मार दी। गोली संतोष कुमार के पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक मौके का फायदा उठाते हुए अपराधी फरार हो गए।


लोगों ने इसकी सूचना खीरी मोड़ थाने को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को इलाज के लिए पालीगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। संतोष कुमार के पेट में गोली लगने के कारण खून का बहाव काफी हो चुका था, इसको देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है।


घटना की पुष्टि करते हुए पालीगंज डीएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि व्यापारी के पेट में एक गोली लगी है और उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।