Hindi News / news / इमरान खान ने काला कर लिया अपना चेहरा, भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे...

इमरान खान ने काला कर लिया अपना चेहरा, भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे जताया विरोध

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 16, 2019, 12:19:27 PM

इमरान खान ने काला कर लिया अपना चेहरा, भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे जताया विरोध

- फ़ोटो

DESK : जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का विरोध जताते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपना चेहरा काला कर लिया है। भारतीय स्वतंत्रता दिवस पर विरोध जताते हुए इमरान ने अपने ऑफिशियल की प्रोफाइल फोटो को ब्लैक कर डाला है। दरअसल जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के मोदी सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान छाती पीट-पीटकर रो रहे हैं। इमरान खान ने जम्मू कश्मीर को लेकर आज भी भारत के विरोध में ट्वीट किए थे लेकिन अब उन्होंने अपनी प्रोफाइल पिक को ही काला कर डाला है। आपको बता दें कि पाकिस्तानी मीडिया भी भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विरोध जता रहा है। पाकिस्तान के ज्यादातर न्यूज़ चैनल में अपने लोगों को ब्लैक कर डाला। दरअसल जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर दुनियाभर से निराशा खेलने के बाद पाकिस्तान बेचैनी में है।