Hindi News / news / कश्मीर पर बौखलाया पाकिस्तान, समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को रोका

कश्मीर पर बौखलाया पाकिस्तान, समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को रोका

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 08, 2019, 2:09:01 PM

कश्मीर पर बौखलाया पाकिस्तान, समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को रोका

- फ़ोटो

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पकिस्तान से आ रही है पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से यह खबर आ रही है कि समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को पकिस्तान में रोका रोक दिया गया है. पाकिस्तानी मीडिया से ट्रेन रोके जाने की खबर सामने आई है. आपको बता दें कि जम्मू और कश्मीर से धारा 370 के हटाए जाने के बाद पाकिस्तन बौखला गया है. पीएम इमरान खान की तरफ से बुलाई गई एनएससी की बैठक के बाद पाकिस्तान ने भारत के राजदूत को निष्कासित कर दिया है. वहीं भारत के साथ राजनयिक संबंधों में कमी कर दी है. इस बैठक के बाद भारत से सभी व्यापारिक रिश्ते को तोड़ने की भी बात कही गई है. साथ ही पाकिस्तान भारत के साथ द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा भी करेगा.