ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

पाकिस्तान के परमाणु हमले में भारतीय मुसलमान बच जाएंगे, इमरान के मंत्री का अजीबोगरीब बयान

DESK : पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जहर उगलना बंद नहीं किया है. पाकिस्तान में इमरान सरकार के रेल मंत्री से खरीद रशीद का एक विवादित बयान सामने आया है. शेख रशीद ने कहा है कि भारत के खि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जहर उगलना बंद नहीं किया है. पाकिस्तान में इमरान सरकार के रेल मंत्री से खरीद रशीद का एक विवादित बयान सामने आया है. शेख रशीद ने कहा है कि भारत के खिलाफ अगर जंग होती है तो हम परमाणु बम का इस्तेमाल करेंगे. शेख रशीद ने कहा है कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, उसकी पहुंचे भारत के असम राज्य तक है.


परमाणु अटैक को लेकर शेख रशीद का धमकी वाला बयान बेहद चौंकाने वाला है. इमरान खान की सरकार में मंत्री शेख रशीद ने दावा किया है कि अगर भारत के खिलाफ पाकिस्तान परमाणु अटैक करता है तो इससे भारतीय मुसलमानों को कोई नुकसान नहीं होगा. शेख रशीद की मानें तो यह खूनी और आखिरी जंग होगी लेकिन भारतीय मुसलमानों की जिंदगी को बचाते हुए पाकिस्तान टारगेट चुनेगा.


मंत्री शेख रशीद ने इस तरह का विवादित बयान पहली बार नहीं दिया है. वह पहले भी परमाणु अटैक की धमकी दे चुका है. भारत के सामने जिस पाकिस्तान की गिगी बंधी रहती है. उसी पाकिस्तान के मंत्री का बेतुका बयान अपने आप में बेहद हास्यास्पद है. शेख रशीद में एक पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान यह बातें कही है. रशीद ने कहा है कि अब अगर भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो या चार या छह दिन नहीं चलेगा. युद्ध में न गोली  चलेंगे न ही मिसाइलें बल्कि सीधे परमाणु होगी.