Hindi News / news / पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 17, 2019, 1:22:28 PM

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

- फ़ोटो

DESK: पाकिस्तान सीमा पर अपनी कायराना हरकतों से बाज आने का नाम ही नहीं ले रहा है. LoC पर पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया है. रजौरी में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की जा रही है. पाकिस्तान की गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया है. दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के क्रम में लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गये हैं. पाकिस्तान की कायराना हरकत का जवाब भारतीय सेना तत्परता के साथ दे रही है. सीमा पर सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है और दुश्मनों को मुंहतोड़ जबाव दिया जा रहा है.