1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Jan 19, 2022, 4:13:23 PM
- फ़ोटो
JEHANABAD : दो भाइयों के बीच फायरिंग और लाठी डंडे के विवाद में दो लोगों को गोली लग गई है। साथ ही तीन लोग लाठी डंडे के हमले में घायल हो गए हैं। घटना जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के बैजनाथ विगहा गांव की है।
बताया जाता है कि कुछ दिनों से रास्ते को लेकर दोनों भाईयों में विवाद चला आ रहा था। बुधवार को दोनों भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया कि आपस मे एक दूसरे पर फायरिंग होने लगी और इस फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई।
घटना की सूचना स्थानीय परस बीघा थाने को मिली तो पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घायलों में मनीष यादव, मनोज यादव, आशीष रंजन, जितेंद्र कुमार इत्यादि शामिल हैं। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया है।
इस पूरे घटना पर परसबीघा थाना की पुलिस ने बताया कि विवाद का कारण पैसा है। आज सुबह पैसे की माँग करने पर दोनों भाइयो में कहासुनी होने लगी। और देखते देखते बात इतनी बढ़ गई कि आपस मे एक दूसरे में मारपीट होने लगी। और नौबत गोलीबारी तक पहुँच गई। वही पुलिस ने बताया कि यह दोनों भाइयों में पैसों को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई है। इस घटना के बाद गांव में आपसी तनाव कायम हो गया है। पुलिस गांव में कैप कर रही है।