ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

पैसा लेकर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया, नीतीश के जनता दरबार में पहुंच भ्रष्ट पुलिसिंग का मामला

PATNA : मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आज भ्रष्ट पुलिसिंग को लेकर एक के बाद एक शिकायतों का अंबार लग गया. कुमार के जनता दरबार में अररिया से आए युवक ने आरोप लगाया कि उसके ऊपर घर में घुसकर जिस तरह जानल

पैसा लेकर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया, नीतीश के जनता दरबार में पहुंच भ्रष्ट पुलिसिंग का मामला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आज भ्रष्ट पुलिसिंग को लेकर एक के बाद एक शिकायतों का अंबार लग गया. कुमार के जनता दरबार में अररिया से आए युवक ने आरोप लगाया कि उसके ऊपर घर में घुसकर जिस तरह जानलेवा हमला हुआ. उस मामले में आरोपी को पुलिस ने पैसे लेकर छोड़ दिया. युवक ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई और उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया.


मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जमीन और पुलिस से जुड़े आज कई मामले सामने आए. नीतीश कुमार के सामने आए एक बुजुर्ग ने यह कहा कि थाने में शिकायत करने पर पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करती. एसपी साहब को आवेदन दिया, लेकिन एसपी साहब ने भी कुछ नहीं किया. इतना ही नहीं जमीन कब्जे से जुड़े कई मामलों को लेकर फरियादी नीतीश कुमार के सामने पहुंचे.


एक फरियादी ने मुख्यमंत्री के सामने गुहार लगाई कि फोरलेन में कुछ लोगों की जमीन चले जाने के बाद दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया. जमीन पर जबरन कब्जा करने के कई मामले मुख्यमंत्री के सामने पहुंचे, लेकिन बिहार में भ्रष्ट पुलिसिंग को लेकर जो आरोप मुख्यमंत्री के सामने फरियादियों ने लगाए उसे सुनकर नीतीश भी हैरत में पड़ गए. हालांकि नीतीश कुमार ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

टैग्स