ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना: पैसा डबल करने के नाम पर बड़ा फ्रॉड, नेटवर्किंग कंपनी ने लोगों से ठगे लाखों रुपये, पुलिसकर्मी भी हुए शिकार

PATNA: राजधानी पटना में पैसा डबल करने के नाम पर बड़े फ्रॉड का खुलासा हुआ है. बोरिंग रोड के नागेश्वर कॉलोनी स्थित नेटवर्किंग कंपनी कैनिवज्ज ने कई लोगों के साथ फर्जीवाड़ा किया ह

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में पैसा डबल करने के नाम पर बड़े फ्रॉड का खुलासा हुआ है. बोरिंग रोड के नागेश्वर कॉलोनी स्थित नेटवर्किंग कंपनी कैनिवज्ज ने कई लोगों के साथ फर्जीवाड़ा किया है. पैसे दोगुने करने के नाम पर कंपनी ने लाखों रुपये की ठगी की है.


कैनिवज्ज कंपनी पर पीड़ित लोगों ने ठगी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस कंपनी पर करीब 20 लाख रुपये की ठगी का आरोप है. ठगी का शिकार हुए 5 लोग सामने आये हैं, जबकि कई अन्य लोगों को इस नेटवर्किंग कंपनी ने लाखों का चूना लगाया है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि ठगी के शिकार हुए लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.


ASI सकलदेव शर्मा और पीटीसी मनोज कुमार से 32 हजार रुपयों की ठगी की गई है. वहीं हनी नाम की महिला ने भी 16 लाख रुपये की ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़ित लोगों ने बताया कि नेटवर्किंग कंपनी पैसे डबल करने के नाम पर लोगों के साथ फर्जीवाड़ा करती थी. कंपनी ने ये कहकर लोगों से पैसा लिया था कि दूसरा कोई बैंक उनके पैसे डबल नहीं करेगा, झांसे में आकर लोगों ने अपने पैसे लगा दिये लेकिन अब कंपनी किसी का भी पैसा नहीं लौटा रही है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.


टैग्स