ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

पहले पत्नी को मारा फिर खूद ट्रेन के आगे कूदा, मां-बाप की मौत के बाद बेसहारा हुई 2 साल की बिटिया

PATNA: मसौढ़ी के गोपालपुर मठ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। गुस्साएं पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की फिर ग

पहले पत्नी को मारा फिर खूद ट्रेन के आगे कूदा, मां-बाप की मौत के बाद बेसहारा हुई 2 साल की बिटिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मसौढ़ी के गोपालपुर मठ गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। गुस्साएं पति ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 


पत्नी की हत्या करने के बाद उसने भी अपनी जान दे दी। ट्रेन के आगे कूदकर पति ने आत्महत्या कर ली। इस घटना परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही दो साल की बच्ची अब बेसहारा हो गयी है। इलाके के लोग इस घटना से हैरान हैं साथ ही बच्ची को देखकर लोगों का दिल पसीज गया। उनका कहना है कि अब मासूम बच्ची की परवरिश कैसे होगी। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात गोपालपुर मठ गांव के रहने वाले मिथिलेश और उनकी पत्नी रेखा देवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बात इतना बढ़ गया कि मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गयी। मिथिलेश ने पत्नी की पिटाई कर दी और गुस्से में आकर उसका गला दबा दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। 


घटना को अंजाम देने के बाद उसने भी खुदकुशी कर ली। ट्रेन के आगे कूदकर उसने अपनी जान दे दी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों के बीच इस घटना को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इलाके के लोग काफी हैरान है कि आखिर ऐसी क्या बात हो गयी कि मिथिलेश ने ऐसा कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस इसे पारिवारिक विवाद मान रही है। हालांकि घटना का कारण पता लगाने में पुलिस जुटी है।