ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

पानी भरे गड्ढे में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी के पास पानी भरे गड्ढे में डूबा हुआ एक व्यक्ति का शव मिला जिसकी पहचान गया के रहने वाले आरिफ कुमार के रूप में हुई है, जो मोहनिया

पानी भरे गड्ढे में मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी के पास पानी भरे गड्ढे में डूबा हुआ एक व्यक्ति का शव मिला जिसकी पहचान गया के रहने वाले आरिफ कुमार के रूप में हुई है, जो मोहनिया थाना क्षेत्र के मुठानी स्थित मैक्सो कंपनी में रहकर पेंटिंग का काम करता था. आरिफ पिछले 9 दिनों से लापता था. परिजनों की सूचना पर पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया. 


परिजनों ने बताया कि आरिफ पिछले 9 दिनों से लापता था. मैक्सो कंपनी में रहकर काम कर रहा था. वहां के मुंशी प्रदीप कुमार ने फोन करके बताया कि आरिफ की डेड बॉडी मुठानी स्टेशन के पास गड्ढे में पड़ा हुई है. जब हमलोग पहुंचे तो हमलोगों को डरा धमका दिया गया. कम्पनी के मुंशी ने शिकायत नहीं करने की धमकी दी. परिजनों ने आरिफ की हत्या का आरोप मैक्सो कम्पनी के मालिक और मुंशी पर लगाया. 


मोहनिया थाने के एसआई ने बताया कि एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिली है. मोहनिया रेलवे गुमटी के पास स्थित पानी में पड़ी हुई थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता