Hindi News / news / 9 से बढ़कर 12 जिलों में फैली बाढ़ : 26 लाख आबादी प्रभावित,...

9 से बढ़कर 12 जिलों में फैली बाढ़ : 26 लाख आबादी प्रभावित, 24 की जा चुकी जान

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 15, 2019, 9:30:53 PM

9 से बढ़कर 12 जिलों में फैली बाढ़ : 26 लाख आबादी प्रभावित, 24 की जा चुकी जान

- फ़ोटो

DESK: बिहार में बाढ़ विकराल रुप अख्तियार करती जा रही है. भारी बारिश के चलते अब सूबे के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं. बाढ़ के चलते अभी तक कुल 24 लोगो की जान जा चुकी है. सबसे ज्यादा 10 लोगों की जान सीतामढ़ी में गई है. जबकि अररिया में नौ, किशनगंज में चार और शिवहर जिले में एक की मौत बाढ़ में डूबने के चलते हुई है. 25 लाख की आबाद प्रभावित बाढ़ के चलते करीब 25 लाख की आबादी प्रभावित हुई है. सरकार की तरफ से लगाए गए 196 बाढ़ राहत शिविरों में करीब एक लाख लोग शरण लिए हुए हैं. बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 26 टीमें इन इलाकों में तैनात की गई है. इन 26 टीमों में कुल 796 जवान लोगों के बीच राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं. सीतामढ़ी जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है और इस जिले में करीब 12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. 12 जिलों में बाढ़ का असर बाढ़ से प्रभावित दूसरे जिलों के लोगों की अगर बात करें तो शिवहर में 35 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है जबकि पूर्वी चंपारण में 31 हजार, मधुबनी में 1 लाख 40 हजार, अररिया में 8 लाख 85 हजार, किशनगंज में 86 हजार ,सुपौल में 30 हजार और दरभंगा में 60 हजार की आबादी बाढ से प्रभावित है.