ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

मुंबई में दुल्हा-बरेली में दुल्हन ने रचाई शादी,ऑनलाइन शामिल हुए बराती, वर्चुअल लिए गए 7 फेरे

DESK : लॉकडाउन की वजह से देशभर में शादियां रुक गई है. इस दौरान कई जगहों से वर्चुअल शादी यानि कि ऑनलाइन शादी देखने को मिल रही है. ऐसा ही एक मामला यूपी के बरेली से सामने आया है.<

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : लॉकडाउन की वजह से देशभर में शादियां रुक गई है. इस दौरान कई जगहों से वर्चुअल शादी यानि कि ऑनलाइन शादी देखने को मिल रही है. ऐसा ही एक मामला यूपी के बरेली से सामने आया है.

जहां लॉकडाउन के दौरान पूरे रीति रिवाज के साथ ऑनलाइन शादी कराई गई.  19 अप्रैल को शादी की रस्म होनी थी लेकिन दूल्हा मुंबई में ही फंस गया और दुल्हन बरेली में. जिसके बाद दोनों ने ऑनलाइन शादी करने को सोचा और दोनों ने उसी  मुहूर्त पर ही ऑनलाइन शादी की. इस दौरान पंडित जी भी ऑनलाइन ही मौजूद रहे और मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से दोनों की ऑनलाइन शादी संपन्न कराई. शादी में सात फेरे लिए गए, ऑनलाइन मेहमान भी शामिल हुए, ऑनलाइन ढोल नगाड़े भी बजाए गए. सब लोगों ने डांस किया और मस्ती भी की.

 बताया जा रहा है कि बरेली की रहने वाली कृति नारंग मेकअप आर्टिस्ट है. उनकी शादी जयपुर के रहने वाले सुषेण से तय हुई थी. दोनों ने 21 फरवरी 2020 को कोर्ट मैरिज किया था और इसके बाद सामाजिक रूप से 19 अप्रैल की तारीख शादी के लिए फिक्स हुई थी. विधि विधान से शादी संपन्न होती इससे पहले ही देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन हो गया. शादी की तारीख नजदीक देखकर दूल्हा और दुल्हन ने  shaadi.com से संपर्क कर अपनी शादी ऑनलाइन तरीके से कराने की अपील की. जिसके बाद shaadi.com ने दूल्हा और दुल्हन के घरों में ही बैठकर ऑनलाइन शादी कराने का निर्णय लिया. 19 अप्रैल को कृति और सुषेण की शादी ऑनलाइन  कराई गई.