1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 02, 2019, 4:17:32 PM
- फ़ोटो
PATNA : पितरों की आत्मा की शांति एवं मुक्ति के लिए पिंडदान करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब बिहार सरकार ने ऑनलाइन पिंडदान की सुविधा शुरू की है. ऑनलाइन पिंडदान की सुविधा विदेशों में रहने वाले लोगों के लिए की गई है. पर्यटन विभाग के एमडी आनन्द शर्मा ने बताया कि अब का बयान वेब के माध्यम से पूर्वजों का पिंडदान होगा. जो लोग विदेशों में रह रहे हैं और पिंडदान करना चाहते हैं पर आने में असमर्थ हैं तो वे 7.5 हजार रुपए का पैकेज बुक कर पितरों की आत्मा की शांति एवं मुक्ति के लिए ऑनलाइन पिंडदान कर सकते हैं. बता दें कि बिहार के गया के बारे में मान्यता है कि पिंडदान के लिए इस मोक्षदायिनी भूमि में 45 वेदियां विद्यमान हैं, जहां पिंडदान किया जाता है. फल्गु नदी के तट पर बसे गया में विष्णुपद मंदिर के अलावा अन्य पिंड स्थलों में रामशिला, प्रेतशिला, मंगला गौरी, सूर्यकुंड, गोप्रचारिणी, ब्रह्मसरोवर, फल्गु घाट प्रमुख हैं.