ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहीं

ऑनलाइन खाना ऑडर करना JDU नेता को पड़ा महंगा, साईबर ठगों ने खाते से उड़ा ली मोटी रकम

SAHARSA : देश समेत बिहार में साइबर अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन साइबर अपराधी आपमें काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इस

ऑनलाइन खाना ऑडर करना JDU नेता को पड़ा महंगा, साईबर ठगों ने खाते से उड़ा ली मोटी रकम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : देश समेत बिहार में साइबर अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन साइबर अपराधी आपमें काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां साइबर अपराधियों ने जदयू नेता को हज़ारों का चुना लगाया है। 


दरअसल, सहरसा के नया बाजार निवासी और बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जेडीयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी जीवन कुमार वर्मा को आनलाईन खाना बुकिंग काफी महंगा पड़ गया। साईबर ठगों ने करीब 45 हजार रुपये ठगी कर लिया। जिसकी रिपोर्ट साईबर थाना में आवेदन देकर दर्ज कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने जोमैटो पर आनलाईन खाना बुक किया था। पहली बार बुकिंग करने के बाद खाना नहीं मिला। अतिथि रहने के कारण तुरंत दुबारा आर्डर बुक किया तो खाना पंहुच गया। पीड़ित ने बताया कि 145 रूपया का खाना था, जो आफर के कारण 105 रूपया का था। 


उन्होंने बताया कि पहली बार आर्डर वाला खाना नहीं मिला लेकिन पैसा कट गया था। जिसके कारण खाना पहुंचाने वाले होटल कर्मी से जानकारी लिया तो उसने बताया कि आपने जोमैटो पर आर्डर दिया है, इसलिए वहां सम्पर्क करें। जिसके बाद गुगल पर कपंनी का सम्पर्क नंबर ढूढ़कर बातचीत किया। बातचीत के दौरान ही एक व्यक्ति ने कहा कि सीनियर से बात किजिए। उसके बाद कथित सीनियर से बातचीत करने के दौरान उसने बताया कि एक एप डाउनलोड किजिए। एप डाउनलोड करने के बाद उसमें जानकारी देते ही खाते से तीन बार में 45 हजार 255 रूपया निकासी कर लिया गया।


आपको बताते चलें ,कि गुगल पर किसी मोबाईल फोन नंबर सर्च करने के बाद उससे बातचीत करने के दौरान साईबर ठगी का मामला पहले भी सामने आ चुका है। पुलिस और साइबर सेल के तरफ से लगातार इसको लेकर अलर्ट रहने का निर्देश भी जारी किया जाता रहा है। इसके बाबजूद इस तरह के मामले सामने आने से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है।