1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 27, 2019, 7:06:16 PM
- फ़ोटो
ARA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. पूरी वारदात भोजपुर जिले के बड़हरा थाना इलाके की है. जहां इकौना घाट पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने एक नाविक को गोली मार दी है. प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी शख्स को आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक नाविक से अपराधी रंगदारी की मांग कर रहे थे. जिसका विरोध करने पर उन्होंने नाविक को गोली मार दी. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट