Hindi News / news / लाखों के सिक्का लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मूंगा गोप को...

लाखों के सिक्का लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मूंगा गोप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 04, 2019, 6:33:00 PM

लाखों के सिक्का लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मूंगा गोप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- फ़ोटो

PATNA : बिहटा के नौबतपुर इलाके में बीते 15 जुलाई को हुए 18.41 लाख के सिक्के की लूट मामले में पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. अपराधी से पुलिस लगातार मामले की पूछताछ कर रही है. नौबतपुर पुलिस ने इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि मूंगा गोप को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सिविल ड्रेस में छापेमारी कर मूंगा गोप को नौबतपुर थाना इलाके के चिरौरा गांव के पास से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि मूंगा गोप, फतुहा थाना इलाके के रसूलपुर गांव के रहने वाले भुल्लू गोप का बेटा है. पुलिस की ओर से की जा रही पूछताछ के दौरान उसने लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की है. बता दें कि 15 जुलाई को एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर और ड्राइवर को बंधक बनाकर 18.41 लाख के सिक्के की लूट हुई थी. नौबतपुर के पितवास के पास रेडियंट मैजमेंट सर्विस प्राइवेट कंपनी के लोगों से पिकअप वैन पर रखे 18 लाख 41 हजार रुपये के सिक्कों की लूट हुई थी. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट