Hindi News / news / क्रिकेट विश्वकप में भारत की हार बर्दाश्त नहीं कर सका प्रशंसक, हार्ट अटैक...

क्रिकेट विश्वकप में भारत की हार बर्दाश्त नहीं कर सका प्रशंसक, हार्ट अटैक के चलते हुई मौत

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 10, 2019, 10:03:46 PM

क्रिकेट विश्वकप में भारत की हार बर्दाश्त नहीं कर सका प्रशंसक, हार्ट अटैक के चलते हुई मौत

- फ़ोटो

KISHSNGANJ: क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत को न्यूजीलैंड से मिली हार को एक क्रिकेट का प्रशंसक बर्दाश्त नहीं कर सका और अशोक पासवान की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई. मृत अशोक किशनगंज सदर अस्पताल में ड्रेसर के पद पर तैनात था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जबकि घर की सारी खुशियां मातम में बदल गई हैं. परिजनों के मुताबिक मैच के दौरान अशोक जडेजा और धौनी की बैटिंग की काफी खुश था और उनके हरेक शॉट पर तालियां बजा रहा था. उसे पूरा भरोसा था कि यह मैच भारत जरुर जीतेगा और फाइनल में पहुंचेगा. लेकिन होनी को तो कुछ और ही मंजूर था. भारत हार गया और इस बीच अशोक की सांस रुक गई.