1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 07, 2019, 5:21:30 PM
- फ़ोटो
MOTIHARI : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते हुए नाजिर को गिरफ्तार किया है. ढाका अनुमंडल कार्यालय का नाजिर विनय कुमार को विजिलेंस की टीम ने धर दबोचा है. मिली जानकारी के मुताबिक सिकरहना अनुमंडल कार्यालय का नाजिर एक आदमी से 25 हजार रुपये घूस ले रहा था. बताया जा रहा है कि टीम ने उसे कैश 25 हजार रुपये घूस लेते हुए दबोचा है. पेशकार विनय सिंह चिरैया थाना इलाके के माधोपुर के रहने वाले सिद्धिकी अहमद से एक केस के सिलसिले में 25 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था. ढाका अनुमंडल कार्यालय में पड़े इस छापे से लोगों में हड़कंप मच गया. विजिलेंस की टीम नाजिर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट