ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

दिल्ली एयरपोर्ट पर नेगेटिव रिपोर्ट पर ओडिशा पहुंचते ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया युवक

DESK : सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद देश में बड़ी तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे है. अब तक देश के पूर्वी राज्य इस बीमारी से बचे हुए थे लेकिन सोमवार को ये बीमारी वहां भी पहुंच गई. कोरोना का एक

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद देश में बड़ी तेजी से कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे है. अब तक देश के पूर्वी राज्य इस बीमारी से बचे हुए थे लेकिन सोमवार को ये बीमारी वहां भी पहुंच गई. कोरोना का एक पॉजिटिव केस आज ओडिशा में पाया गया है.इटली से वापस आए इस युवक में कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण पाए गए हैं. देश के पूर्वी राज्य में ये पहला मामला है. कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद युवक को भुवनेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

दरअसल ये युवक कुछ दिनों पहले ही इटली से लौटा था. उसे नई दिल्ली में कुछ दिनों केलिए निगरानी में रखा गया, जब इसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं मिला तो युवक को अपने घर  भुवनेश्वर जाने की अनुमति मिल गई. 12 मार्च को युवक नई दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए ट्रेन से रवाना हुआ.लेकिन 13 मार्च से उसमें कुछ लक्षण दिखने शुरू हो गए. 14 मार्च को वह चेकअप करने हॉस्पिटल पहुंचा तब उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया.

रिजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर के अनुसार, रविवार की रात को जब उसकी रिपोर्ट सामने आई तो कोरोनावायरस के पॉजिटिव लक्षण सामने आए. अब राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम हालात पर नज़र बनाए हुए है और राज्य सरकार व्यक्ति का पूरा ट्रैवल हिस्ट्री इकट्ठा करने में लगी है.

परिजन ने डॉक्टरों पर लगाया आरोप

31 वर्षीय युवक भुवनेश्वर के बरगाह इलाके का रहने वाला है. इटली में वह कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के साथ ही एक पार्ट टाइम जॉब भी करता है. अभी डॉक्टरों का कहना है कि युवक की हालत स्थिर बनी हुई है.युवक की बहन ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों से रिपोर्ट में कुछ गड़बड़ी हुई है.बहन का कहना है की रात को नौ बजे डॉक्टरों ने टेस्ट नेगेटिव बताया पर रात 12 बजे कहा कि टेस्ट पॉजिटिव आया है.

आपको बता दें कि भारत में अबतक कोरोनावायरस के 112 केस सामने आए हैं. वहीं देश में अबतक कोरोनावायरस की वजह से 2 मौतें हो गई हैं.