Hindi News / news / NSUI ने राजभवन का किया घेराव, पुलिस से झड़प के बाद हुई लाठीचार्ज,...

NSUI ने राजभवन का किया घेराव, पुलिस से झड़प के बाद हुई लाठीचार्ज, हिरासत में लिए गये कई छात्र

1st Bihar Published by: Updated Sep 06, 2021, 6:12:22 PM

NSUI ने राजभवन का किया घेराव, पुलिस से झड़प के बाद हुई लाठीचार्ज, हिरासत में लिए गये कई छात्र

- फ़ोटो

PATNA: अपनी मांगों को लेकर NSUI के कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करने पहुंचे। राजभवन मार्च कर रहे एनएसयूआई के कई छात्रों को सचिवालय पुलिस ने हिरासत में लिया। राजभवन मार्च के दौरान पटना के बेली रोड पर पुलिस के साथ एनएसयूआई के छात्रों के बीच झड़प भी हुई। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं पर पटना पुलिस द्वारा लाठियां बरसाई गयी।


पुलिस ने राजभवन की ओर जाने से छात्रों को रोका तो वे मानने को तैयार नहीं हुए। जिसे लेकर पुलिस के साथ छात्रों की झड़प हो गयी। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर छात्रों को पीटा। इस दौरान बेली रोड पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिससे यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने यातायात को बहाल कराया। पुलिस ने इस दौरान कई छात्रों को हिरासत में लिया।