Hindi News / news / सावधान ! पटना में अब स्मोक मीटर से होगी वाहन की चेकिंग, प्रदूषण...

सावधान ! पटना में अब स्मोक मीटर से होगी वाहन की चेकिंग, प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को किया जाएगा जब्त

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 01, 2019, 5:37:13 PM

सावधान ! पटना में अब स्मोक मीटर से होगी वाहन की चेकिंग, प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को किया जाएगा जब्त

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी में अब परिवहन विभाग की ओर से वाहनों की प्रदूषण जांच को लेकर स्मोक मीटर सिस्टम लाया गया है. पटना में अब ऑन द स्पॉट प्रदूषण जांच किया जायेगा. स्मोक मीटर सिस्टम का शुभारंभ पटना में डीएम, आयुक्त और एसएसपी ने किया. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहरों में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर काफी चिंतित है. बिहार सरकार भी इस पर गौर कर रही है. स्मोक मीटर सिस्टम से प्रदूषण फैलाने वाले वाहन अब आसानी से पकड़े जा सकेंगे. राजधानी के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहनों का प्रदूषण जांच करने वाली टीम तैनात रहेगी. ऑन द स्पॉट वाहन प्रदूषण जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है. प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को अब ऑन द स्पॉट चेकिंग के बाद जब्त किया जायेगा.