गया: ग्रामीणों से करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, नेटवर्किंग के जरिए कईयों को बनाया शिकार

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 28, 2019, 7:43:02 PM

गया: ग्रामीणों से करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, नेटवर्किंग के जरिए कईयों को बनाया शिकार

- फ़ोटो

GAYA: फर्जी वादों से भोले-भाले ग्रामीणों को करोड़ों का चूना लगाने वाले शातिर ठग मितेश अग्रवाल को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. RMCL नेटवर्किंग के मालिक इस शातिर ने ग्रामीणों से नेटवर्किंग के जरिए करोडों रुपए की ठगी की है. लोगों का पैसा ठगने के बाद यह शातिर गया से फरार हो गया. बाद में जब इस शातिर की कारगुजारियों की जानकारी लोगों को हुई तो इस शातिर ने थर्ड टेंपल के नाम से एक नई कंपनी खोल ली और लोगों को चूना लगाने लगा. इस दौरान भी इसने लोगों से लाखों रुपए की ठगी की. इस शातिर की गिरफ्तारी के बाद इसके शिकार हुए लोगों ने राहत की सांस ली है और खिजरसराय थाने पहुंचकर पुलिस को इसके खिलाफ शिकायत की है. फिलहाल पुलिस इस शातिर से पूछताछ कर रही है. गया से पंकज की रिपोर्ट