ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

लड़की को अगवा कर ले जा रहे थे अपराधी, पुलिस को देख करने लगे ताबड़तोड़ फायरिंग

NOIDA : नोयडा में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. बेलगाम अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क का है, जहां नॉले

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

NOIDA : नोयडा में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोल रहा है. बेलगाम अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला  ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क  का है, जहां  नॉलेज पार्क पुलिस और ऑटो सवार अपहरणकर्ता बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें दो अपराधियों को गोली लग गई और पुलिस ने लड़की को छुड़ा लिया है. 

घायल अपराधियों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. मिली जानकारी के अनुसार एक लड़की को ऑटो सवार बदमाश ने किडनैप कर लिया और बंधक बनाकर ऑटो से लेकर ग्रेटर नोएडा हाइवे से जा रहे थे. नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी वरुण पवार चेकिंग कर रहे थे. उसी दौरान लड़की के चीखने की आवाज सुनाई दी. पुलिस ने जब रोकने के लिए कहा तो बदमाश ऑटो लेकर भागने लगे. बदमाशों ने अपने आप को घिरा देख गलत नियत से पुलिस जवानों पर फायरिंग कर दी.

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें 2 शातिर बदमाश घायल हो गए. पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है.  पूछताछ पर बदमाशों ने अपना नाम नदीम और इमरान बताया है.