Hindi News / news / बिहार सरकार को नियोजन प्रक्रिया से नहीं मिले शिक्षक, गेस्ट टीचर्स रखने के...

बिहार सरकार को नियोजन प्रक्रिया से नहीं मिले शिक्षक, गेस्ट टीचर्स रखने के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 06, 2019, 7:57:48 PM

बिहार सरकार को नियोजन प्रक्रिया से नहीं मिले शिक्षक, गेस्ट टीचर्स रखने के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रयास कर रही नीतीश सरकार को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है। राज्य के अंदर चलाई जा रही शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में विभाग को योग्य शिक्षक नहीं मिल पाए हैं। सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षक नहीं मिलने से निराश विभाग ने अब एक बार फिर से गेस्ट टीचर से सेवा लेने का आदेश जारी किया है। सूबे में फिलहाल शिक्षक नियोजन की प्रक्रिया चल रही है। पांच चरणों की नियोजन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन छठे चरण के नियोजन प्रक्रिया के दौरान शिक्षा विभाग को इस बात का एहसास हो गया है कि उसे टीईटी एसटीईटी और ट्रेंड शिक्षक नहीं मिलने वाले। लिहाजा शिक्षा विभाग में एक बार फिर से राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में गेस्ट टीचर्स की सेवा लेने का फैसला किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी और RMSA के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को यह आदेश दिया है कि उच्च माध्यमिक विद्यालयों में निर्धारित पारिश्रमिक पर गेस्ट टीचर की सेवा लेना शुरू कर दें। सरकार को अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणी शास्त्र और वनस्पति शास्त्र जैसे विषयों में नियोजन प्रक्रिया के दौरान योग्य शिक्षक नहीं मिल पाए हैं लिहाजा अब इन विषयों के लिए गेस्ट टीचर्स की सेवाएं ली जायेगीं।