ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

Bihar News: NMCH में शव से आंख गायब होने के मामले में FIR दर्ज, DM ने जांच के लिए गठित किया टीम

PATNA : नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) में एक व्यक्ति के शव से आंख निकाले जाने का मामले जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। इ

Bihar News: NMCH में शव से आंख गायब होने के मामले में FIR दर्ज, DM ने जांच के लिए गठित किया टीम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एनएमसीएच) में एक व्यक्ति के शव से आंख निकाले जाने का मामले जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। इसको लेकर पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि आरोप बहुत गंभीर है। इसकी छानबीन की जा रही है। एक टीम गठित की गई है, जो भी रिपोर्ट सामने आएगी। हमलोग उस पर कार्रवाई करेंगे।


वहीं, इस संबंध में पटना पुलिस की ओर से बताया जा रहा है कि नालंदा जिले के रहने वाले फंटूश कुमार (24) को अपराधियों ने गोली मार दी थी। इसके बाद उसे घायल अवस्था में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। परिजनों ने आरोप है कि फंटूश की मौत के बाद कथित तौर पर उसकी आंख को निकाल लिया गया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि शव की आंख निकाले जाने के बाद उसपर पट्टी बांध दी गई। 


इस मामले में पटना के आलमगंज थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक की आंखों के साथ छेड़छाड़ कर उसे निकाला गया है। जबकि पुलिस पूछताछ में चिकित्सकों ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि यह चूहों ने किया है। पटना के आलमगंज थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। 


इधर उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के 36 घंटे बाद कुमार की 15 नवंबर को रात करीब नौ बजे मौत हो गई और मौत के बाद उसकी बायीं आंख गायब थी, जबकि अस्पताल में भर्ती किए जाने की समय उसकी दोनों आंखें थी। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की और बताया कि शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।