1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 05, 2019, 10:18:33 AM
- फ़ोटो
PATNA: NMC बिल का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिल के विरोध में डॉक्टरों का आंदोलन जारी है. एनएमसी बिल को लेकर पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज हलकान हैं. इस बिल के विरोध में पीएमसीएच में ओपीडी को बंद करा दिया गया है. उधर इस बिल का विरोध एम्स में भी जारी है. एनएमसी बिल के विरोध में एम्स के सीनियर और जूनियर डॉक्टर काम नहीं कर रहे हैं. एम्स और पीएमसीएच में हड़ताल के कारण मरीज बेहाल हैं.