Hindi News / news / नियोजित टीचर का बढ़ेगा वेतन, शिक्षकों के हड़ताल के सामने झुकी सरकार

नियोजित टीचर का बढ़ेगा वेतन, शिक्षकों के हड़ताल के सामने झुकी सरकार

1st Bihar Published by: Updated Mar 03, 2020, 4:11:35 PM

नियोजित टीचर का बढ़ेगा वेतन, शिक्षकों के हड़ताल के सामने झुकी सरकार

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां नियोजित शिक्षकों के हड़ताल के सामने सरकार झुकती हुई दिखाई दे रही है. बिहार में नियोजित शिक्षक लगातार दो हफ्ते से हड़ताल पर हैं. जिनके कारण इंटरमीडिएट के मूल्यांकन कार्य में बाधा पहुंच रही है. सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. जिससे नियोजित शिक्षकों को लाभ मिलेगा.


विधान परिषद में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने एक एक बड़ा आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों का वेतन बढ़ाने वाली है. सुप्रीम कोर्ट में भी इस बात को बोला गया था कि नियोजित शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन दिया जाएगा. सुशील मोदी ने कहा कि जो डिग्री कॉलेज वाले वित्तरहित टीचर हैं. उनके वेतन में बढ़ोतरी  करेगी.


 इसक साथ ही उन्होंने नियोजित शिक्षकों को भी आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके वेतन में भी बढ़ोतरी कर उनको सम्मानजनक वेतन दिया जाएगा.