Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर
1st Bihar Published by: Updated Mon, 26 Dec 2022 02:29:09 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के ऊपर किए गए हमले को लेकर अब पलटवार भी शुरू हो गया है। सबसे पहले राय के बयान पर पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पलटवार किया है। कुशवाहा ने कहा है कि, बीजेपी के नेता बोलते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। उन्होंने कहा कि, अभी राज्यसभा में मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट पेश हुई है। जिसमें सबसे अधिक मामला भाजपा शासीत राज्य में दर्ज किया गया है।
दरअसल, आज अहले सुबह केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार और महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। राय ने कहा कि, 17 साल हो गए नीतीश कुमार काे बिहार का शासन चलाते हुए, लेकिन अभी तक उन्हें जनता की कोई परवाह नहीं है। अब राज्य की जनता समझ गई है कि वह किस तरह का राज चला रहे है। इसलिए आगामी चुनाव में बिहार की जनता भाजपा को अपना बहुमत देने वाली है और जेडीयू को सत्ता से हटाने वाली है। इसके बाद अब नित्यानंद के इसी बयान पर जेडीयू के तरफ से उमेश कुशवाह ने पलटवार किया है।
उमेश कुशवाहा ने कहा कि, बिहार और देश के लोग अब भाजपा की रणनीति को अच्छे तरह से समझ चुके हैं। जिसके बाद अब लोगों ने मन बना लिया है कि, आगामी चुनाव में भाजपा मुक्त भारत बनाने का। अब देश की जनता को भली भांति मालूम है कि, भाजपा की कुटिल नीति क्या है। भाजपा के लोग धर्म और जाति के आधार पर समाज और देश को बांटने मेंलगे हुए हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं।