ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

Nitish Yatra: CM नीतीश ने यात्रा के दौरान मांग दी अहम जानकारी...शाम तक का समय, आनन-फानन में सभी जिलों से मांगी गई यह रिपोर्ट ,जानें...

Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' आज से शुरू हो गई है. इस बार भी गांधी की धरती चंपारण से मुख्यमंत्री की यात्रा शुरू हुई है. पश्चिम चंपारण में या

Nitish Yatra: CM नीतीश ने यात्रा के दौरान मांग दी अहम जानकारी...शाम तक का समय, आनन-फानन में सभी जिलों से मांगी गई यह रिपोर्ट ,जानें...
Viveka Nand
2 मिनट

Nitish Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'प्रगति यात्रा' आज से शुरू हो गई है. इस बार भी गांधी की धरती चंपारण से मुख्यमंत्री की यात्रा शुरू हुई है. पश्चिम चंपारण में यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा आदेश दे दिया है. इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है. आनन-फानन में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है. आज ही रिपोर्ट तलब किया गया है,ताकि शाम में मुख्यमंत्री के समक्ष वो रिपोर्ट पेश की जाय. लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. 

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने मांगी जानकारी  

माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक सुनील दत्त त्रिपाठी ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिखकर पंचायत वार उच्च माध्यमिक विद्यालय (प्लस टू) का विवरण तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. शिक्षा विभाग के पत्र में कहा गया है की मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा शुरू हो गई है. कार्यक्रम के तहत उच्च स्तर से राज्य के सभी पंचायत में अवस्थित उच्च माध्यमिक विद्यालयों का विवरण मांगा गया है. ताकि वैसे पंचायत जहां प्लस टू विद्यालय नहीं हैं, वहां उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके. विवरण आज ही मुख्यमंत्री के अवलोकन के लिए उपलब्ध कराना है.

आज ही दें रिपोर्ट...नहीं दिया तो डीईओ पर होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने सूबे के सभी डीईओ से कहा है कि ऐसे में विभागीय पदाधिकारी प्लस-2 विद्यालयों की सूची व्हाट्सएप और मेल आईडी पर उपलब्ध कराएं. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या समय से प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने पर आपके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता