ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपमैट्रिक के बाद सीधे स्नातक..? BJP प्रत्याशी ने इंटर की डिग्री कब ली बताया ही नहीं, 10वीं पास करने के 12 सालों बाद सुदूर ग्रामीण इलाके के कॉलेज से 'ग्रेजुएशन' कियाBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीर

नीतीश से गुप्त मुलाकात की PK ने खोले राज, कहा- 2024 चुनाव के लिए मुझे काम करने कहा था, मैंने मना कर दिया

PATNA: जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2015 में हमनें नीतीश क

नीतीश से गुप्त मुलाकात की PK ने खोले राज, कहा- 2024 चुनाव के लिए मुझे काम करने कहा था, मैंने मना कर दिया
First Bihar
2 मिनट

PATNA: जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2015 में हमनें नीतीश कुमार को चुनाव जीतने में मदद की। पिछले दिनों सीएम ने मेरे सामने फिर ये प्रस्ताव रखा था कि आप हमारे साथ काम कीजिए, हालांकि हमने साफ़ तौर पर उन्हें मना कर दिया। इस बार मैं सिर्फ लोगों के लिए काम करूंगा। 3500 किमी चलकर गांव-गांव में जाकर लोगों को जगाने का काम करना है। ये बातें PK ने पश्चिम चंपारण के जमुनिया गांव में पहुंचकर कही।



वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर हमला बोलते हुए पीके ने कहा कि मैंने किसी से आजतक पैसा नहीं लिया लेकिन अब ले रहा हूं। बिहार में बदलाव के लिए उनसे फीस ले रहे हैं, जिनके लिए अब तक काम किया है, ताकि ये टेंट लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुझपर सवाल उठ रहे हैं कि मैं इतने पैसे कहाँ से ला रहा हूं तो मैं बता देना चाहता हूं कि ये मेरी मेहनत की कमाई है दलाली के पैसे नहीं।



दरअसल, पिछले दिनों प्रशांत किशोर और सीएम नीतीश कुमार की गुप्त मुलाकात हुई थी। इसे लेकर कई सवाल भी उठ रहे थे कि आखिर इस मुलाकात के पीछे कारण क्या है। लेकिन प्रशांत किशोर की मानें तो सीएम ने उन्हें चुनाव में जीत दिलाने के लिए मदद मांगी थी। यही वजह थी कि दोनों की मुलाकात गुप्त तरीके से हुई।

टैग्स