ब्रेकिंग
भैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजभैंस बेचकर प्रेमिका से रचाई शादी, घर पहुंचते ही परिजनों ने दूल्हे की कर दी धुनाई... VIDEO वायरलBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौज

नीतीश सरकार पर तेजस्वी का निशाना... सीना तानकर माल बटोर रहे अधिकारी, मंत्रियों तक पहुंचा रहे उनका हिस्सा

PATNA : लगातार अफसरशाही का आरोप झेल रही नीतीश सरकार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. पहले बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी और अन्य मंत्रियों ने नीतीश की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर

नीतीश सरकार पर तेजस्वी का निशाना... सीना तानकर माल बटोर रहे अधिकारी, मंत्रियों तक पहुंचा रहे उनका हिस्सा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लगातार अफसरशाही का आरोप झेल रही नीतीश सरकार की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. पहले बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी और अन्य मंत्रियों ने नीतीश की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए यह आरोप लगाया कि बिहार में अफसरशाही चरम पर हैं. यहां तक कि एक चपरासी भी मंत्री की बात नहीं सुनता. इसी कड़ी में अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है. तेजस्वी ने सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.


रविवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार में अफसर बेलगाम हो गए हैं. यहां अधिकारी सीना तानकर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं और पैसे बटोर रहे हैं. तेजस्वी ने लिखा कि "बिहार में अफसरशाही चरम पर है. अधिकारी सीना तान सरकारी काम में लापरवाही कर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को बढ़ावा देते है. जनप्रतिनिधियों को अपमानित करते है और नागरिकों को तो पाँव के धूल बराबर नहीं समझते. पर सरकार और मंत्रियों को इससे क्या? उन्हें तो बंदरबांट में अपने हिस्से से मतलब है."


एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने आगे लिखा कि "एनडीए सरकार में सत्तारूढ़ दल और बेखौफ अफसरों के लिए भ्रष्टाचार बाएँ हाथ का खेल बन गया है. दोनों मिलकर अवैध कमाई करते हैं और नागरिक घूस, सरकारी बेपरवाही, परेशानी और भ्रष्टाचार के दुष्चक्र में पिस कर रह जाते हैं. जनता भटक भटक कर रह जाती है पर सुनवाई, कार्रवाई का नामोनिशान नहीं होता."


तेजस्वी ने बिहार सरकार के मंत्रियों पर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि मंत्रियों तक रिश्वत का हिस्सा पहुँच जा रहा है. इसलिए उन्हें या सरकार को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से कोई मतलब नहीं है. बिहार में अधिकारी और मंत्रियों के बीच घूस के पैसों का बंदरबांट हो रहा है. यहां के अफसरों के लिए तो  भ्रष्टाचार बाएँ हाथ का खेल बन गया है.