ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

नीतीश पर फिर पिघला मांझी का दिल, बोले - नीतीश अच्छे आदमी, बहकावे में आकर मुझे CM की कुर्सी से हटा दिया

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का दिल फिर डगमगाने लगा है. पटना में आज मांझी ने नीतीश कुमार को अच्छा आदमी करार दिया. मांझी बोले-“नीतीश अच्छे आदमी हैं तभी मुझे मुख्यम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का दिल फिर डगमगाने लगा है. पटना में आज मांझी ने नीतीश कुमार को अच्छा आदमी करार दिया. मांझी बोले-“नीतीश अच्छे आदमी हैं तभी मुझे मुख्यमंत्री बना दिया था. वो तो बहकावे में आकर उन्होंने मुझे सीएम की कुर्सी से हटा दिया.” 


मांझी का नीतीश प्रेम
दरअसल जीतन राम मांझी आज भूईया जाति के सम्मेलन में गये थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मुसहर और भुईया जाति के लिए अच्छा काम किया. नीतीश कुमार ने ही दोनों जातियों को एक साथ मिला दिया. इससे दोनों जातियों को कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. इस फैसले के लिए नीतीश कुमार का स्वागत किया जाना चाहिये. जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश अच्छे आदमी हैं. तभी खुद कुर्सी छोड़ कर मुसहर जाति से आने वाले एक नेता को मुख्यमंत्री बना दिया. लेकिन बाद में वे कुछ लोगों के बहकावे में आ गये. तभी उनके मन में जीतन राम मांझी को सीएम के पद से हटाने का ख्याल आया. 


केंद्र सरकार की भी तारीफ
मांझी ने सिर्फ नीतीश कुमार पर ही अपना प्यार नहीं छलकाया. उनका प्रेम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी उमड़ा. मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक करके ठीक काम किया था. पाकिस्तान ने ऐसा काम किया था जिससे सर्जिकल स्ट्राइक करना मजबूरी हो गयी थी. भारत ने जवाब देकर सही किया. 


मुसहर जाति को स्पेशल दर्जा दिलायेंगे मांझी
जीतन राम मांझी ने कहा कि मुसहर जाति को अनुसूचित जाति में भी खास दर्जा मिलना चाहिये. इस जाति की हालत सबसे खराब है. वे जल्द ही राष्ट्रपति से मिलकर मुसहर जाति को खास दर्जा देने की मांग करेंगे.