ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

नीतीश पर अब नहीं रहा किसी को भरोसा, बोले चिराग पासवान .... CM को खुद नहीं मालुम रहता कुछ, जनता के वोट का हो रहा अपमान

JAMUI : नीतीश कुमार का विश्वसनीयता अपने आप में एक बड़ा सवाल है। नीतीश कुमार क्या करेंगे, क्या बोलेंगे उनकी बातों पर अब कोई भी भरोसा नहीं कर सकता है। नीतीश कुमार ने दो बार जनत

नीतीश पर अब नहीं रहा किसी को भरोसा, बोले चिराग पासवान .... CM को खुद नहीं मालुम रहता कुछ, जनता के वोट का हो रहा अपमान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : नीतीश कुमार का  विश्वसनीयता अपने आप में एक बड़ा सवाल है। नीतीश कुमार क्या करेंगे, क्या बोलेंगे उनकी बातों पर अब कोई भी भरोसा नहीं कर सकता है। नीतीश कुमार ने दो बार जनता के जनादेश का अपमान किया है। पूरे राज्य में पूरे राज्य में अपराध चरम पर है जनता कभी भी नीतीश कुमार को माफ नहीं करने वाली है। क्या बात है जमुई सांसद और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कही है।


चिराग पासवान ने कहा है कि - नीतीश कुमार से अब बिहार संभल नहीं रहा है। आज पुरे बिहार हर दिन अपराध हो रहा है और सीएम कह रहे है कि क्राइम कंट्रोल में हैं। हकीकत यही है कि नीतीश कुमार अब अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं और उनकी विश्वसनीयता एक बहुत बड़ा सवाल बन गया है। वो कब क्या करेंगे, कब क्या बोलेंगे उन्हें भी मालूम नहीं चल रहा है। अब उनकी बातों पर बिहार की जनता को भरोसा नहीं होता है। 


चिराग ने कहा कि, इन्होने दो बार जनता के जनादेश का अपमान किया है। बिहार की जनता अब इनको अच्छी तरह से जान- पहचान चुकी है। इस बार के विधानसभा में इनको बहुत बड़ा सबक मिलने वाला है। इस बार इनका हर जगह से सफाया तय है। अब इनको बातों पर किन्हीं को भरोसा नहीं रहा है। सीएम ने खुद लोगों का भरोसा थोड़ा है। 


इधर, नीतिश कुमार के दिल्ली यात्रा से जुड़ें सवालों के जवाब में चिराग पासवान ने कहा कि मुझे उनकी यात्रा के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है वो वहां क्यों गए हैं। किनसे मिलने गए हैं, मुझे जो जानकारी मिली थी कि वो अपनी आंखों की इलाज के लिए दिल्ली गए थे। यह उनकी निजी यात्रा थी इस लिहाजा कुछ भी बोलना उचित नहीं होगा। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता