1st Bihar Published by: 5 Updated Aug 07, 2019, 9:54:34 AM
- फ़ोटो
PATNA : सुषमा स्वराज के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी गहरा दुख जताया है। सुषमा स्वराज के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सुषमा स्वराज एक प्रखर वक्ता ओजस्वी एवं कुशल नेतृत्व के साथ-साथ विलक्षण प्रतिभा की धनी थीं। देशहित और लोक कल्याण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को देश हमेशा याद रखेगा। https://www.youtube.com/watch?v=1CpF1_7awJU&t=1s सुषमा स्वराज को याद करते हुए नीतीश कुमार ने कहा है कि उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी कमी हमेशा खलेगी नीतीश कुमार ने कहा है कि दुख की घड़ी में ईश्वर सुषमा स्वराज के परिजनों को धैर्य और साहस दे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को सुषमा स्वराज के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। वाजपेयी मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार सुषमा स्वराज के साथ काम कर चुके हैं।