ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

नीतीश कुमार पर जमकर बरसे तेजस्वी, कहा- सीएम ने बिहार को शर्मसार किया

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार के विकास के लिए सहयोग की अपील की है। सोमवार को ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकलने के एक दिन पहले सोशल मीडिया पर

नीतीश कुमार पर जमकर बरसे तेजस्वी, कहा- सीएम ने बिहार को शर्मसार किया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार के विकास के लिए सहयोग की अपील की है। सोमवार को ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकलने के एक दिन पहले सोशल मीडिया पर लाइव के माध्यम से तेजस्वी यादव ने पुरे बिहार को संबोधित किया है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। 


तेजस्वी ने कहा कि गुड गवर्नेंस के बिना बिहार का भला नहीं हो सकता है, इसके लिए सरकार का स्थायीत्व जरूरी है। तेजस्वी ने बार-बार सरकार के बदलने को लोकतंत्र के लिए शर्मसार करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हमलोग शर्मसार हो रहे हैं जबकि बिहार लोकतंत्र की जननी है। तेजस्वी ने करीब 23 मिनट तक सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बातें रखी।


तेजस्वी ने वर्ष 2020 में चुनाव पूर्व गठबंधन और बेरोजगारी को देश एवं प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बताने सहित अन्य बातों को विस्तारपूर्वक रखा। उन्होंने सवाल किया कि - 2020 में पहली बार किसने मुख्यमंत्री बनने पर दस लाख नौकरी देने की बात कही थी। इसके पहले हमने वैज्ञानिक अध्ययन किया था। तेजस्वी ने बिहार के विकास के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार जबतक विकसित राज्यों में शामिल नही हो जाता तबतक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।


उधर, तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार के 17 माह के दौरान उन्होंने अपनी क्षमता का मात्र दस प्रतिशत ही उपयोग किया है। उन्होंने लोगों से पहले की तरह ही बिहार के विकास के लिए, नौकरी-रोजगार के लिए जाति-धर्म से उपर उठकर सहयोग करने की अपील की।