ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

नीतीश पर प्रशांत किशोर के हमले से RJD गदगद, तेजस्वी के पलटुराम वाले आरोप पर लग गयी मुहर!

PATNA: नीतीश के सिपाहसलार रहे प्रशांत किशोर के तीखे तेवर से RJD गदगद हो गयी है. पार्टी नेताओं में प्रशांत किशोर के ट्वीट को रीट्वीट करने की होड़ मच गयी है. दरअसल RJD के नेताओं को ल

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: नीतीश के सिपाहसलार रहे प्रशांत किशोर के तीखे तेवर से RJD गदगद हो गयी है. पार्टी नेताओं में प्रशांत किशोर के ट्वीट को रीट्वीट करने की होड़ मच गयी है. दरअसल RJD के नेताओं को लग रहा है कि प्रशांत किशोर ने उन आरोपों पर मुहर लगा दी है जो तेजस्वी यादव और लालू परिवार के दूसरे लोग नीतीश पर लगाते रहे हैं.

मनोज झा ने किया रीट्वीट

नीतीश कुमार को झूठा, नीच से लेकर दूसरे अलंकार वाले प्रशांत किशोर का ट्वीट आने के कुछ ही मिनटों बाद आरजेडी के सांसद और तेजस्वी यादव के खास मनोज झा ने उसे रीट्वीट कर दिया. मनोज झा ने अपनी ओर से कुछ बोला नहीं लेकिन उनके रीट्वीट ने RJD के गदगद होने की कहानी बयान कर दी. आरजेडी के कई और नेताओं ने प्रशांत किशोर के ट्वीट के कुछ मिनटों के भीतर ही उसे रीट्वीट किया है. 

नीतीश पर प्रशांत किशोर के हमले से RJD गदगद, तेजस्वी के पलटुराम वाले आरोप पर लग गयी मुहर!

प्रशांत किशोर ने नीतीश को झूठा बताया है

दरअसल प्रशांत किशोर ने नीतीश पर जवाबी हमला बोला है. नीतीश कुमार को टैग कर किये गये ट्वीट में प्रशांत किशोर ने कहा है 

“ आप कितना गिर गये हैं कि मुझे क्यों और कैसे JDU में शामिल कराया इस पर झूठ बोल रहे हैं. ये आपकी ओछी हरकत है, जिससे आप ये साबित करना चाहते हैं कि मैं आपकी ही तरह का हूं. और अगर आप सच बोल रहे हैं तो ये कौन भरोसा करेगा कि आपमें इतनी हिम्मत है कि आप उसकी बात नहीं सुनें जिसे अमित शाह ने आपके पास भेजा हो.”

प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है.


इससे पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि वे सही वक्त पर नीतीश कुमार का जवाब देंगे. उन्होंने कहा था कि वे बिहार आकर नीतीश को जवाब देंगे. लेकिन कुछ देर बाद ही उनका ट्वीट सामने आया है. जाहिर है अब नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर के बीच सुलह की सारी संभावनायें खत्म हो गयी हैं. 

टैग्स