ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

नीतीश कुमार के लिए बंद है दरवाजा, बोले सम्राट .... JDU में क्या हो रहा उससे मुझे नहीं पड़ता कोई फर्क, 2025 में बनेगी भाजपा की सरकार

PATNA : बिहार में नए राजनीतिक समीकरण को लेकर कई चर्चा चल रही है। विरोधी दल भाजपा इसे सच बता रही है तो महागठबंधन इस महज एक अफवाह बता रही है। ऐसे में आम लोगों में काफी असमंजस की स्थि

नीतीश कुमार के लिए बंद है दरवाजा, बोले सम्राट .... JDU में क्या हो रहा उससे मुझे नहीं पड़ता कोई फर्क, 2025 में बनेगी भाजपा की सरकार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में नए राजनीतिक समीकरण को लेकर कई चर्चा चल रही है। विरोधी दल भाजपा इसे सच बता रही है तो महागठबंधन इस महज एक अफवाह बता रही है। ऐसे में आम लोगों में काफी असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके बाद अब इस पुरे मामले में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने साड़ी बातों को साफ कर दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर कह दिया है कि, उनको जदयू से कोई मतलब नहीं है और नीतीश कुमार के लिए दरवाजा अभी नहीं खुला है। 


दरअसल, भाजपा में जदयू की वापसी पर सम्राट ने कहा कि- इसकी दूर - दूर तक कोई संभावना नहीं है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी साफ़ कर दिया है कि अब नीतीश कुमार के लिए दरवाजा बंद है तो फिर इसपर कोई सवाल ही नहीं रह जाता है। इसलिए यह सब बातों पर हमलोग कहीं से ध्यान नहीं दे रहे हैं। हम अपनी तरफ से बिल्कुल साफ है। 


वहीं,  जदयू में मची उठा -पटक पर सम्राट ने कहा कि, इस पुरे मामले में हमारा कोई रूचि नहीं है। भाजपा का मात्र एक संकल्प है कि लोकसभा और विधानसभा में देश और राज्य में अपनी सरकार बनानी है। इसलिए मुझे को मतलब नहीं है की उनके यहां क्या हो रहा है और नहीं हो रहा है। यह उनका खुद का मामला है और इस पर वो खुद देखेंगे, इससे हमें क्यों ही मतलब होगा। 


इसके साथ उन्होंने कहा कि - बिहार में भाजपा पूरी तरह से महागठबंधन को हराने की कोशिश कर रही है। यदि तेजस्वी कहते हैं कि जातीय गणना में उनका योगदान है वो हम तो उनसे यह जानना चाहते हैं कि वो बताएं उन्होंने इसमें क्या किया है। मुझे तो उनके किसी काम के बारे में जानकारी नहीं है। यदि उन्हें मालूम है तो वो बताएंगे। हकीकत तो यही है की उन्होंने कुछ किया ही नहीं है। 


उधर, उन्होंने लालू और तेजस्वी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि-  मुझे उनसे यही जानना है की क्या आपकी जाती, आयु, आपका इतिहास, आपका आर्थिक सर्वें क्या हुआ है। यदि हुआ है तो मुझे कुछ भी नहीं कहना है। लेकिन, नहीं हुआ है तो यह चिंता की बात तो है। लेकिन, बिहार की जनता को शक है कि जिस तरह से अंग्रेजों ने सिर्फ लिख देने का काम किया था वही आप भी किये हैं। इसमें कोई मैकनिजम नहीं है। 1931 में अंग्रेजों ने सर्वे किया तो लिख दिया। आज लेकिन 2023 है तो इसमें आपको बताना होगा न उस इंसान का पूरा इतिहास क्या है। ये लोग भ्रम फैलाने वाले लोग है। लालू जी ने इतना दिन शाशन किया है अभी तक रो उन्होंने कुछ ही नहीं बोला है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता