Hindi News / news / RSS जासूसी मामला : बुरे फंसे नीतीश ने ADG को जारी किया शो...

RSS जासूसी मामला : बुरे फंसे नीतीश ने ADG को जारी किया शो कॉज

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 18, 2019, 11:49:08 AM

RSS जासूसी मामला : बुरे फंसे नीतीश ने ADG को जारी किया शो कॉज

- फ़ोटो

PATNA : आरएसएस और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों की जासूसी के मामले में नीतीश कुमार बुरे फंस गए हैं। बीजेपी की नाराजगी के बाद नीतीश ने स्पेशल ब्रांच के एडीजी को शो कॉज जारी किया है। स्पेशल ब्रांच के एडीजी जीएस गंगवार को गृह विभाग की तरफ से शो कॉज जारी किया गया है। एडीजी से पूछा गया है कि आखिर किन परिस्थितियों में संघ और उसके सहयोगी संगठनों की जानकारी इकट्ठा करने की जरूरत आ पड़ी। गृह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है लिहाजा इस मामले में फजीहत के बाद उनकी तरफ से यह पहल की गई है। संघ और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों की जासूसी की खबर सामने आने के बाद बीजेपी नीतीश कुमार से खासा नाराज है। नीतीश कुमार खुद यह जानते हैं कि बीजेपी की नाराजगी उन्हें भारी पड़ सकती है लिहाजा इस मामले में बुरी तरह फंस चुके नीतीश कुमार ने अब एडीजी को शो को जारी कर मामले से बचने की कोशिश शुरू कर दी है।