ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

‘नीतीश को गाली देने के बजाए उनका लॉकेट पहनकर घूमें लालू-तेजस्वी’ गिरिराज सिंह का तीखा हमला

BEGUSARAI: बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर लालू फैमिली पर जोरदार हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि दोनों पिता-पुत्र आज नीतीश कुमार को गाली देने का

‘नीतीश को गाली देने के बजाए उनका लॉकेट पहनकर घूमें लालू-तेजस्वी’ गिरिराज सिंह का तीखा हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर लालू फैमिली पर जोरदार हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि दोनों पिता-पुत्र आज नीतीश कुमार को गाली देने का काम कर रहे हैं लेकिन दोनों को नीतीश कुमार का लॉकेट पहनकर घूमना चाहिए, क्योंकि नीतीश कुमार की वजह से ही उनका राजनीतिक बवनास खत्म हुआ था।


गिरिराज सिंह कहा कि तेजस्वी यादव आज क्या बोल रहे हैं। इसका जवाब नितीश कुमार देंगे या तेजस्वी के लोग देंगे। नीतीश कुमार ने 2015 में लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव के साथ साथ राजद को राजनीतिक जीवन देने का काम किया। यह लोग राजनीतिक बनवास में चले गए थे लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें वहां से निकाला, उनको तो नीतीश कुमार का लॉकेट पहन कर घूमना चाहिए।


उन्होंने कहा कि यह लोग नीतीश कुमार को गाली नहीं दें। माई भी उनका और बाप भी उनका। केवल जातिवाद करके सत्ता लेते हैं और बाद में वह परिवारवाद में आ जाता है। परिवारवाद में ही लालू भी उलझे रहे, परिवारवाद में ही तेजस्वी यादव भी उलझे हुए हैं। एक सदन का नेता बेटा और एक सदन की नेता मां, एटूजेड में उनको दूसरा कोई नहीं मिला क्या?



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता